मऊनाथ भंजन। नगर क्षेत्र स्थित वार्ड सं0 22 हठ्ठीमदारी में जामा मस्जिद अहलेहदीस से ग्रेजुएट क्लॉथ स्टोर व इरफान चक्की तक लगभग 3.19 लाख रूपये की लागत से निर्मित नाली मरम्मत व इण्टरलाकिंग कार्य का लोकार्पण वार्ड सभासद फखरे आलम की उपस्थिति में नगर पालिकाध्यक्ष श्री मुहम्मद तैय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ। सभासद फखरे आलम ने इस मौके पर पालिकाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। श्री फखरे आलम ने कहा कि पालिकाध्यक्ष द्वारा नगर के प्रत्येक वार्डो में विकास सम्बन्धी निर्माण कार्य कराये जा रहे है। जिससे शहर की सूरत तेजी से बदल रही है। हम इसके लिये श्री पालकी के अत्यन्त आभारी हैं।
लोकार्पण के इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मु0 तैय्यब पालकी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नगर के समुचित विकास के प्रति बोर्ड पूर्ण रूप से कार्य कर रहा है। पालिका कर्मियों, अधिकारियों एवं ठेकेदारों के कार्याें की मानीटरिंग भी मेरे द्वारा की जा रही है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि विकास से सम्बन्धित निर्माण कार्याें को तेजी से निपटाया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में पानी निकासी को सुचारू बानाने के लिये नाला एवं नाली की मरम्मत/निर्माण कराये जा रहे है, पाइप लाइन स्थापित की जा रही है, रोड लाइट की व्यवस्था एवं रास्ते बनायें जा रहे हैं, जलनिकासी की सुचारू व्यवस्था पर काम चल रहा है। नगर में लगभग 30 स्थानों पर नाला निर्माण कार्य प्रगति पर है साथ ही चिरैयाकोट रोड, खेदूपुरा, हरिकेश पुरा, बुनकर कालोनी, परदहां, मछली मण्डी रोड सहादतपुरा में पोल लगाकर अंडर ग्राउंड केबिल के माध्यम से एल0ई0डी0 लाईट लगाने का कार्य भी प्रगति पर है। इन कार्याें के पूर्ण होने से नगरवासियों को कई प्रकार की सुविधायें प्राप्त हो जायेंगी। उन्होंने बताया कि नगर में निर्माणाघीन कार्याें की गुणवत्ता पर विशेष रूप से लगातार नजर रखी जा रही है। इस सम्बन्ध में किसी प्रकार की कोई शिथिलता क्षम्य नहीं है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि हम नगर को सकारात्मक बदलाव एवं विकास की ओर ले जा रहे हैं और इसके लिये हमारे द्वारा नगर में बेहतर व्यवस्था देने हेतु आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर भी काम किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड सभासद फखरे आलम, सभासद प्रतिनिधि नसीम अख्तर, रईस आलम, आदि के अलावा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

