घोसी --घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एक बैठक होने के बाद तय किया गया कि महाप्रबंधक, केंद्रीय रेल मंत्री, एवं रेलवे मंत्रालय को एक पत्रक डाक द्वारा स्पीडपोस्ट किया जाय और इसके बाद उनसे समय लेकर तुरंत मिला जाय, महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मंडल गोरखपुर, केंद्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी एवं रेल मंत्रालय को डाक द्वारा पत्रक स्पीडपोस्ट किया गया, जिसमे चीफ इंजीनियर के कहने पर हाल्ट की घोषणा के बाद कि अब घोसी हाल्ट बनेगा स्टेशन नहीं, लेकिन घोसी संघर्ष समिति घोसी किसी भी हालत में घोसी को हाल्ट नहीं बनने देगी अगर स्टेशन बनने की घोषणा महाप्रबंधक के द्वारा नहीं हो जाती तो उस सूरत में घोसी संघर्ष समिति घोसी आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि घोसी एक बहुत पुरानी तहसील है जहां पर उपजिलाधिकारी से लेकर सभी अधिकारी बैठते हैं इसलिए घोसी को स्टेशन न बनाना बेमानी होगी जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा, इस बैठक में अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, अब्दुल मन्नान खान, शेख हिसामुद्दीन, सुदर्शन कुमार,नौशाद खान, रणधीर सिंह, गोपाल साहनी, जियाउद्दीन खान, खुर्शीद खान, हरेंद्र चौरसिया बदरूल इश्लाम, अबरार सहित बहुत से सदस्य मौजूद रहे

