मधुबन (मऊ) 04 सितम्बर 2020
आम आदमी पार्टी मधुबन विधानसभा की आवश्यक बैठक छात्र नेता व विधानसभा अध्यक्ष सतीश कुमार शक्ति की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय निकट- खंड विकास अधिकारी कार्यालय मधुबन में सम्पन्न हुई अतिथि के रूप में जिलाअध्यक्ष शाह आलम उल्फत एवं महासचिव अविनाश सिंह उपस्थिति हुए सर्व प्रथम अध्यक्ष जी का स्वागत करते हुए सतीश शक्ति ने बताया की मधुबन विधानसभा की 27 सदस्यों की टीम का गठन कर लिया गया है उन्होंने बताया की आम जन की प्लस आक्सिमीटर की जांच का भी कार्य शत प्रतिशत चल रहा है। जिलाअध्यक्ष उल्फत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की आगामी पंचायत का चुनाव और 2022 का विधान सभा का चुनाव पार्टी लड़ने जा रही है आज जितने भी पदाधिकारी बनाए गये वह पुरी इमानदारी और मेहनत से पार्टी के मिशन पर लग जाएं ताकि चुनाव आसानी से जीता जा सके ।श्री उल्फत ने बताया की उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्य सभा सांसद माननीय संजय सिंह खुद हर विधानसभा की वीडियो कालिंग पर समीक्षा बैठक लें रहे हैं इस लिए आज से ही आप लोग जनता के बीच जाएं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदकेजरीवाल जी के विकास माडल को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। अगले क्रम में जिला महासचिव अविनाश सिंह ने विधान सभा मधुबन के नव नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया की महासचिव ज्ञान चंद गुप्त,सचिव देवेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष राजु कुमार, मीडिया प्रभारी विपिन चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष राम सरीख पाल और 19 कार्यकारिणी के सदस्य बनाया गया है ।बैठक का समापन विधानसभा अध्यक्ष सतीश कुमार शक्ति ने आए हुए सभी पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं को धन्यवाद अर्पित किया ।इस अवसर पर जिला सचिव संजीव रावत, विशाल कन्नौजिया,जय शंकर चौहान,राज कुमार चौहान,छोटे लाल चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

