जन-जन में शांति की प्रेरणा को जगाना हमारा लक्ष्य

                                      
 मऊ--उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद मऊ के तत्वाधान में डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के सभागार में विश्व शांति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देव भास्कर तिवारी प्रादेशिक उपाध्यक्ष व जिला कमिश्नर स्काउट जनपद मऊ थे। प्रादेशिक उपाध्यक्ष श्री देव भास्कर तिवारी ने बताया कि विश्व शांति का उद्देश्य आपस में शांति और सद्भाव कायम करना है तथा शांति का संदेश पूरे दुनिया में फैलाना है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा दिया गया पंचशील का सिद्धांत, जिसमें एक दूसरे की अखंडता और प्रभुसत्ता का सम्मान करना, एक दूसरे के विरुद्ध आक्रामकता की कार्यवाही न करना, एक दूसरे की आंतरिक विषय में हस्तक्षेप न करना आज भी प्रासंगिक हैं। महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला नें सत्य ,अहिंसा और शांति के रास्ते को अपनाकर ही देश को आजादी दिलाई। आज जन-जन में शांत की प्रेरणा को जगाना, अमानवीय कृतियों से बचाना, दूर्जनता का प्रवेश आम जनमानस में हुआ है उसे खत्म करना है। अपने अंदर सज्जनता और मानवता के भाव को बढ़ाना है। श्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव जिला सचिव ने कहा कि हमें ऋषि मुनियों के अलौकिक संदेश को अपनाना होगा एवं महान दार्शनिकों एवं महात्माओं के आदर्शों पर चलना होगा तभी विश्व शांति संभव है। जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री अखिलेश कुमार चौहान ने मैसेंजर आफ पीस के माध्यम से शांति को दर्शाया। श्री ऋषिकेश पांडेय ने कहा कि जीवन में शांति के सुगम रास्ते पर चलने से ही जीवन सुरक्षित रहेगा। कोषाध्यक्ष डॉक्टर कमलेश यादव ने कहा कि शांति को जीवन में अंगीकार करना होगा। इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2019 के लिए चयनित जिला आयुक्त स्काउट एवं प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज मऊ देव भास्कर तिवारी को जिला संस्था के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बी के श्रीवास्तव पूर्व जिला कमिश्नर स्काउट एवं कुशल संचालन श्री राजेश कुमार यादव जिला संगठन कमिश्नर जनपद मऊ ने किया। इस अवसर पर श्री राजेश कुमार तिवारी, कृष्ण मुरारी, श्रीमती प्रसूनलता सिंह, अरविंद कुमार, रंजना यादव, अविकल पांडेय, शरद कुमार पांडेय, सहर्ष चतुर्वेदी सहित उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जनपद के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।