मऊ में बहुजन समाज पार्टी से जुड़ी बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। धर्मसिंह गौतम को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।
पार्टी की ओर से जारी निष्कासन पत्र में उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
धर्मसिंह गौतम मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रत्याशी रह चुके हैं।
