मऊ -राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने पर डीएवी इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन सभी शिक्षकों द्वारा आज विद्यालय के सभागार में किया गया जिसमें सुमित कुमार राय ने ईश प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत की। श्रीदेव भास्कर तिवारी ने बताया कि
मऊ.मुझे जो राज्य शिक्षक का पुरस्कार मिला है,उसे मैं सभी शिक्षकों को समर्पित करता हूं.
उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम एवं अनुशासन में रहकर काम करने से ही पुरस्कार मिलता है.मुझे सम्मान इसलिए मिल पाया कि विद्यालय के सभी शिक्षकों ने परिश्रम के साथ काम किया.विद्यालय को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए सभी शिक्षकों से आग्रह किया और साथ ही साथ यह भी कहा कि आप लोगों के मेहनत का ही फल है विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय सेठ राम गोपाल आर्य को भी याद किया और कहा कि उनकी आत्मा आज यह विद्यालय को देख रही होगी, जिन्होंने मऊ में अपने रहने के लिए एक कोठरी का मकान भी नहीं बनवाया और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने हैं वैदिक परंपरा से अंगवस्त्रम चंदन और सत्यार्थ प्रकाश की पुस्तक देकर उनका सम्मान किया । सम्मान समारोह को विद्यालय के प्रवक्ता ऋषिकेश पांडेय, मनोज सिंह अरविंद त्रिपाठी अनिल कुमार विमल शरद कुमार पांडे आदि ने भी संबोधित किया.
इस अवसर पर भीष्म यादव बृजेश राय, देवानंद ,राम अवध,विवेक शुक्ला अरविंद कुमार मुनेंद्र शैलेंद्र कुमार यादव श्रीमती प्रसून लता श्रीमती अर्चना गुप्ता शेखर चांद उपेंद्र पति पांडे योगेंद्र नाथ राय शैलेंद्र चौरसिया,राम सागर वर्मा, शिव प्रकाश शुक्ला ज्ञानेश्वर मिश्रा प्रदीप पांडे चंद्रभान यादव आदि उपस्थित रहे.कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्र ने किया.

