मुख्तार अंसारी अवैध वसूली गैंग के सहयोगी, मऊ में चिन्हित वसूली डी -34 गैंग माफिया सुरेश सिंह के कुल 3 करोड़ से उपर की 23 विभिन्न प्रकार के वाहन को प्रशासन ने किया जब्त


 मुख्तार अंसारी अवैध वसूली गैंग के सहयोगी, मऊ में चिन्हित वसूली डी -34 गैंग माफिया सुरेश सिंह के कुल तीन करोड़ 60 लाख 95 हजार कीमत की 23 विभिन्न प्रकार के वाहन को प्रशासन ने किया जब्त

 मुख्तार असांरी अवैध वसूली गैंग के सहयोगी, मऊ में चिन्हित वसूली गैंग डी -34 माफिया सुरेश सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह निवासी भीटी थाना कोतवाली मऊ का अपराध व अवैध रूप से अर्जित धन से बनायी गयी सम्पत्ति 01 करोड़ 69 लाख 65 हजार रूपये (कुल 10 विभिन्न प्रकार के वाहन) थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट जब्त की गयी। इस तरह 01 करोड़ 69 लाख 65 हजार रुपए कीमती कुल 10 वाहनों को सीज किया गया है।

आपको बता दे कि दिनांक 01-09-20 को भी उक्त सुरेश सिंह की अवैध रूप से अर्जित धन से बनायी गयी सम्पत्ति 86 लाख रूपया (कुल 04 बसें) व दिनांक 03/09/20 को 01 करोड़ 05 लाख 40 हजार रुपए कीमती 09 वाहनों को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट जब्त की गयी।

इस तरह अब तक कुल 03 करोड़ 60 लाख 95 हजार रुपये कीमती कुल 23 विभिन्न प्रकार के वाहनों को जब्त किया जा चुका है। आपको बता दे कि सुरेश सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह वसूली गैंग डी-34 का सदस्य है तथा जनपद में वसूली माफिया के रूप में चिन्हित है। जिसके विरूद्ध थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा दिनांक 31.05.20 को मु0अ0सं0 520/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी थी तथा वर्तमान में जेल में निरूद्ध है।