मऊ - नगर के ब्रह्मस्थान स्थित प्रकाश नर्सिंग स्कूल के सभागार मे संस्थान के सभी शिक्षको के सम्मान के लिए एक आयोजन किया गया। जनपद का सुप्रसिद्ध स्कूल प्रकाश नर्सिंग स्कूल के सभागार में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर नर्सिंग स्कूल की प्रशिक्षु छात्र / छात्राओं ने प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के इस अवसर पर केक काटकर अपनी खुशी ब्यक्त की। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. रवि कुमार बी.आर. ने गुरू शिष्य परम्परा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे देश में गुरूकुल की परम्परा रही है। गुरू का स्थान भगवान के समान होता है। संस्थान के प्रबन्धक डॉ मनीष कुमार राय बच्चों और शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश मे डाक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन के विचारो को आत्मसात करने का आवाह्न किया। उन्होने डाक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के कुछ प्रमुख अंशो का उल्लेख भी किया। डॉ राय ने यह भी कहा कि गुरु सिर्फ स्कूलों में शिक्षा देने वाले मास्टर साहब को ही नही कहा जाता है अपितु गुरु का साथ तो हमारे जन्म से ही हमे मिल जाता है। जैसे कि किसी भी ब्यक्ति की प्रथम गुरु उसकी माँ होती है जो कि हममें संस्कार और रिश्ते की मर्यादाओं को सिखाती है। दूसरे गुरु ब्यक्ति के पिता होते हैं जो कि सामाजिक जीवन के बारे में हमे शिक्षित करते हैं। फिर इंसान अपने स्कूल के गुरुओं के संरक्षण में शिक्षा प्राप्त करके समाज में एक उच्च कोटि के प्रकार का जीवन यापन प्राप्त करता है। डॉ राय ने यह भी कहा कि समाज हर वो ब्यक्ति आपका गुरु है और सम्मान का पात्र हैं जो कि आपके जीवन में अच्छी शिक्षा और आपके जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपके साथ वैचारिक रूप से या शारिरीक रूप से। इस अवसर पर नीलिमा, रिका, गरिमा, सुधा, पुजा, रेनु राय, शिपा गुप्ता, मनष्यी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

