डॉक्टरों के ऑनलाइन सेमिनार में चिकित्सकों को जानकारी देते मेदांता दिल्ली के डॉक्टर नरेश त्रेहान

मऊ --आई0एम0ए0 मऊ अध्यक्ष व शारदा नारायन हास्पिटल के डायरेक्टर डा0 संजय सिंह के प्रयासो से दुनिया के मशहुर चिकित्सक व मेदान्ता दिल्ली के चेयरमैन डा0 नरेश त्रेहान कोविड .19 के नविनतम जानकारी के साथ मऊ के आस पास के चिकित्सको से आन लाइन सेमिनार में कलेक्ट्रेट में रूबरू हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीश चंद्र सिंह ने डॉ नरेश त्रेहान से जनपद के लिए नवीनतम इलाज की जानकारी आपने प्रश्नों के माध्यम से प्राप्त किये। आगे डा0 संजय सिंह ने बताया कि कोविड 19 (कोरोना वायरस) से किस प्रकार मऊ व आस पास के जनपद के चिकित्सक को खुद को सुरक्षित रखते हुए मरीजो का इलाज कैसे करें इस पर डा0 नरेश त्रेहान द्वारा आन लाइन आयोजित सेमिनार पर चर्चा किये। अन्त में डॉ सिंह ने कहा कि आयोजित इस सेमिनार से अवश्य चिकित्सको को कोविड 19 के इलाज के प्रति नई जानकारी हासिल हुई होगी।इस अवसर पर डॉ सुजीत सिंह,डॉ सी0एस0साहनी,डॉ एस0एन0राय,डॉ अजीत सिंह, डॉ आशीष वर्मा आदि आई0एम0ए0 के चिकित्सक उपस्थित रहे।