मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा धर्मप्रकाश यादव को तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष का कार्यालय पर पहुंचने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सभी सम्मानित शीर्ष नेताओं, पार्टी के कार्यकर्ताओं का जिलाध्यक्ष बनने पर आभार प्रकट किया। कहाकि आप सभी ने जो विश्वास जताया है, उसे 2022 में जिले की चारो विधानसभा सीटों पर जीत दर्द कराकर पूरा करने का प्रयास करूंगा।
कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों को हमें पूरी गम्भीरता से लेना होगा। भाजपा चुनाव में धांधली की तैयारी में है। झूठे फर्जी आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिशें होने लगी है। समाज में नफरत और अफवाह के जरिए भ्रम और भय फैलाने की भाजपा की रणनीति से हमें सावधान रहना है। पार्टी संगठन को बूथस्तर तक मजबूत बनाकर हम भाजपा की साजिशों का मुकाबला कर सकेंगे।
श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय में प्रमुख नेताओं के साथ संगठनात्मक और राजनीतिक मसलों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय का मुद्दा युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ जुड़ा है। गरीब, पिछड़ों, दलित और अल्पसंख्यकों के प्रति भाजपा का रवैया द्वेषपूर्ण हैं इनकी छात्रवृत्ति बंद हो गई और फीस की क्षतिपूर्ति भी नहीं हो रही है। किसान की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। उनको कम्पनी व्यवस्था से भारी खतरा है।
कहा कि भाजपा सरकार ने मंहगाई बढ़ाई है। सामाजिक सद्भाव की जगह समाज में विभाजन की खाईं चौड़ी की है। विकास अवरूद्ध है। बुनियादी सुविधाएं बाधित हैं। सड़क, बिजली नहीं तो नए उद्योग कहां लगेंगे? आरक्षण समाप्त करने की साजिशे हो रही हैं। पंचायतों में आरक्षण खतरे में है। विधान सभा और विधान परिषद के अधिवेशन में भाजपा ने अपनी तानाशाही से लोकतांतिक व्यवस्था की गरिमा गिराने का काम किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमएलसी रामजतन राजभर, राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंशा यादव, मुसाफिर यादव,पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र मिश्रा, जिलामहासचिव अब्दुल कुद्दूस अंसारी, दूधनाथ यादव, दिनेश यादव गुड्डू, नन्हकू राजभर, राजेन्द्र पांडे, ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, ब्लाक प्रमुख चन्द्र मणि यादव, ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश कन्नौजिया, सर्वेश यादव,लालधर यादव, वीरेंद्र यादव लोहिया, रामधनी चौहान, वीरेंद्र चौहान,योगेन्द्र यादव, डॉ ओम प्रकाश यादव, शोभा श्रृवास्तव, मीडिया प्रभारी अमान अहमद, प्रधान सुर्य भान यादव, रामाश्रय राय, रामधनी चौहान, अशोक राम गौतम, अशोक यादव, रामशब्द यादव, लालचंद्र यादव, रामप्रकाश उर्फ बबलू, इंद्र कैलाश,अकील अहमद, गौरव पांडे, मयंक पांडे, संजय चौधरी,रमायान यादव, नेसार प्रधान, सुनिता यादव, नसीरुल्लाह अंसारी इक्बाल, रामदरश याद, शरद यादव, विवेक मद्धेसिया, कलपनाथ यादव, हाफिज़ सरफराज, खुर्शीद खान, विजय यादव, हरिकेश यादव, रामनगीना कवि,रत्नेश भारती, मन्नू यादव पहलवान, रामू यादव आदि नेता उपस्थित थे।