समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जनपद का नया अध्यक्ष एक बार फिर से धर्मप्रकाश यादव को बनाया हैं। उनके मनोनयन से जिले भर के कार्यकर्ताओं में खुशी छाई हुई हैं। वहीं धर्मप्रकाश यादव ने पार्टी प्रमुख का आभार जताते हुए कहा कि, उन्होंने अभी से आगामी विधानसभा के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। भाजपा सरकार की व्यवस्था से जनता ऊब चुकी हैं। बुनकर, किसान, व्यापारी सभी को यह सरकार प्रताड़ित करने का काम कर रहीं हैं। ऐसे में उन्हें एक बार फिर समाजवादी सरकार की याद आ रहीं हैं। श्री यादव ने कहा, लोगों का कहना हैं कि इस सरकार में उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में जिले व राज्य में एक बार फिर सपा का परचम लहराएंगा।

