मऊ-- मऊ पुलिस लाईन के सभागार कक्ष में, आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री नरेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री विजय कुमार सिंह व काफी संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं निम्नलिखित समस्त सेवानिवृत अधिकारी/कर्मचारीगण व उनके परिवारजन उपस्थित रहे-
1. पुलिस उपाधीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह यादव (सीओ मधुबन)
2. पुलिस उपाधीक्षक श्री शिशिर त्रिवेदी
3 -उ0नि0 लिपिक श्री नुरुल एन सिद्दकी
4--उ0नि0 श्री विनोद कुमार दुबे।
5 . मु0आ0 (पी0) श्री राधेश्याम यादव
6. मु0आ0 (पी0) श्री हर नारायण यादव
7. आ0ना0पु0 श्री गोपाल जी यादव
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त समस्त सेवानिवृत अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र, श्रीमद भगवत गीता व साल देकर भावभीनी विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।