| Advertisement |
![]() |
| मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें |
मऊनाथ भंजन मऊ। आज नगर पालिका के सभागार में ज़िलाधिकारी महोदय, मऊ के निर्देश के क्रम में पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी की अध्यक्षता में वार्डवार निगरानी समिति के अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुयी। जिसमें कोरोना के सन्दर्भ में जनता को जागरुक करने, लाॅक डाउन के पालन कराने के साथ-साथ वैश्विक महामारी से बचने में आ रही समस्याओं एवं उसके समाधान किये जाने तथा हाट स्पाॅट क्षेत्रों में की गयी बैरिकेटिंग की निगरानी करने पर विस्तृत चर्चा हुयी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने कहा कि ज़िलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में निगरानी समिति के अध्यक्षों की आज बैठक बुलायी गयी है। जिसका मुख्य उद्देश्य नगरवासियों को लाॅक-डाउन का पूर्ण रुप से पालन कराने एवं कोविड-19 के प्रति जागरुक करना है। श्री पालकी ने निगरानी समिति के अध्यक्षों से कहा कि जिस प्रकार आप ने अभी तक पूरी तनमयता के साथ इस महामारी में प्रशासन का सहयोग किया है। हमें अपेक्षा है कि आगे भी आप सभी इस वैश्विक महामारी से बचने के लिये समाज के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में कोरोना के पाॅजिटीव केसेज लगातार बढ़ रहें है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए ज़िलाधिकारी महोदय द्वारा जनता के हित में लाॅक-डाउन किया गया है। ज़िला प्रशासन/सरकार इस महामारी से लड़ने में हर सम्भव प्रयास कर रही है।
उन्होने कहा कि इस युद्ध को सभी मिलकर लड़े, क्योंकि सामूहिक प्रयास, एकजुटता एवं आम जनमानस के सहयोग से ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है। पालिकाध्यक्ष नें कहा कि कोरोना से डरने की ज़रुरत नही है, बल्कि सावधानी व सतर्कता बरत कर इस महामारी से बचा जा सकता है तथा इसे फैलने से रोका जा सकता है। पालिकाध्यक्ष नें नगरवासियों से अपील करते हुए कहा आप सभी सोशल डिस्टसिंग एवं लाॅक-डाउन का पूर्ण रुप से पालन करें, घरों में रहें, बार-बार हाथों को सेनिटाइज़र/साबुन से साफ करें, छींकते या खास्ते समय अपना मुंह व नाक टिसू या रुमाल से ढके एवं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, स्वच्छता बनाये रखे, हाट स्पाॅट क्षेत्रों में की गयी बैरिकेटिंग को न खोले। संक्रमण से बचाव के लिये हाट स्पाॅट क्षेत्रों में बैरिकेटिंग की गयी है, अगर कोई बैरिकेटिंग को खोलता है तो इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि संक्रमण के फैलने से नगर को बचाया जा सके।
बैठक में निगरानी समिति के सभी अध्यक्षों ने एक स्वर में प्रशासन का हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया साथ ही निगरानी समिति के सभी अध्यक्षों ने वार्ड नं0 41 के निगरानी समिति की अध्यक्षा शाहिना अरशद जमाल, अरशद जमाल व वार्ड नं0 31 मदनपुरा के निगरानी समिति के सदस्य मसूद अख्तर पर प्रशासन द्वारा दर्ज किये गये मुकदमे को उठाने की पुरज़ोर मांग की।
उक्त बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, धीरज राजभर, फखरे आलम, जावेद यार्न, अब्दुस्सलाम, विनोद गुप्ता, आदि ने अपने विचार व्यक्त कियें।


