शिव कुमार जायसवाल बने जायसवाल सेना मऊ के प्रदेश उपाध्यक्ष

Advertisement
मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें

 दोहरीघाट --जायसवाल सेना द्वारा मऊ जनपद निवासी श्री शिवकुमार जायसवाल को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, इसके साथ ही तहवड़ा पश्चिम बंगाल निवासी श्रीमती सीमा जायसवाल को राष्ट्रीय सचिव व पश्चिम बंगाल प्रभारी तथा प्रीति जायसवाल निवासी वाराणसी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन पर जायसवाल सेना मऊ द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है, गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से देश और प्रदेश के कोने कोने में जायसवाल सेना अपने संगठन के विस्तारीकरण में लगा हुआ, और इसी अभियान के तहत यह नियुक्ति की गई है । जायसवाल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिवकुमार जायसवाल को बधाई देते हुए कहा कि इनके जुड़ने से संगठन और समाज दोनों मजबूत होगा जिस तरह लोग वैश्विक महामारी कोरोना में लोग घरों में थे अपने जान की परवाह किए बगैर सेवा की है, ऐसे लोगों का सम्मान जायसवाल सेना कर रही है और आगे भी करती रहेगी । जायसवाल सेना से समाज में एक नई आशा और उम्मीद की किरण जगी है ।
राहुल जायसवाल, गायत्री नंदन जायसवाल, रमेश जायसवाल, गणेश जायसवाल, राजू जायसवाल सदस्यों ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी ।