मऊ --पुलिस लाइन मऊ सभागार कक्ष में, एसडीएम पद पर चयनित हुए क्षेत्राधिकारी घोसी श्री अभिनव कन्नौजिया के विदाई समारोह का अयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी मऊ श्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य द्वारा उनके सराहनीय कार्यों का उल्लेख करते हुये उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी गयी। इस दौरान समस्त क्षेत्राधिकारी गण व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

