माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के शातिर शूटर हिस्ट्रीशीटर अपराधिक गैंग डी-5 के सदस्य की पत्नी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत, शस्त्र जब्त

Advertisement
मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें
मऊ -पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य के निर्देश पर अवैध व फर्जी लाइसेंसी असलहों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोपागंज पुलिस द्वारा दिनांक 08.07.20 को शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी राकेश पाण्डेय उर्फ हनुमान पाण्डेय पुत्र बालदत्त पाण्डेय निवासी लिलारी भरौली थाना कोपागंज मऊ की पत्नी सरोजलता पाण्डेय द्वारा अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अपने पति राकेश पाण्डेय उर्फ हनुमान पाण्डेय के विरुद्ध दर्ज तथ्यों को छिपाकर डीबीबीएल गन का लाइसेंस वर्ष 2005 में प्राप्त कर लिया गया। इस सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर उक्त अभियुक्ता सरोजलता पाण्डेय पत्नी राकेश पाण्डेय उर्फ हनुमान पाण्डेय निवासिनी लिलारी भरौली थाना कोपागंज के विरुद्ध मु0अ0सं0 354/20 धारा 419,420,467,468,471 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा शस्त्र जब्त कर निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है।