| Advertisement |
![]() |
| मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें |
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर पूर्व विधायक मधुबन उमेश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने दोहरीघाट ब्लाक के ग्राम सभा बीबीपुर ताहिर एवं गौरीडीह मे साइकिल यात्रा निकाली गई और शुक्रवार को करौली बाजार से उमेश चंद्र पाड़े के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली यह यात्रा करौली, हरिपरा, बिसम पूरा, चंदनपुर होते हुए कुरुंगा में पहुंचकर चौपाल लगाकर पूर्व विधायक उमेशचंद्र पांडेय ने लोगों को समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां गिनाई और साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी आह्वान पत्र को लोगों में वितरित कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आह्वान संदेश जनता जनार्दन तक पहुंचाने का कार्य किया।साइकिल यात्रा के दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिलापंचायत सदस्य रामध्यान यादव ,शेखर पाण्डेय , शिव कुमार जायसवाल, अंद्रीका यादव ,अखिलेश कन्नौजीया ,रविकांत चौबे , मयंक पाण्डेय,सौरभ शाही,धीरज यादव सहित कई दर्जनों सपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


