| Advertisement |
![]() |
| मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें |
मुख्तार अंसारी गिरोह के नजदीकी हाजी मुख्तार पुत्र हनीफ निवासी बिचलापुरा सरवां थाना सरायलखंसी मऊ के दो पुत्रों मुख्तार खुर्शीद व जावेद के नाम से दो शस्त्र लाइसेंस थाना सरायलखंसी की रिपोर्ट पर निलंबित किये गये हैं। 3 जुलाई को हाजी मुख्तार उपरोक्त के कब्जे से 55 कारतूस 315 बोर बरामद किया गया तथा मु0अ0सं0 580/20 धारा 386 भादवि व मु0अ0सं0 581/20 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
मुख्तार अंसारी के एक अन्य नजदीकी संजय सागर पुत्र चन्द्रदेव राम निवासी ग्राम सरवां थाना सरायलखंसी द्वारा गलत जन्मतिथि दर्शाते हुए 2 शस्त्र (पिस्टल व एसबीबीएल) लाइसेंस प्राप्त किया गया था जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 579/20 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि दर्ज कर किया गया तथा थाना सरायलखंसी के रिपोर्ट पर शस्त्र लाइसेंस निलंबित किया गया।
उल्लेखनीय है कि उक्त संजय सागर के दोनों शस्त्र थाना सरायलखंसी में तथा हाजी मुख्तार के दोनों शस्त्र दुकान पर जमा है।


