Mau- देखें जिलाधिकारी मऊ ने वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए क्या उपाय बताया।



उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोरोना वायरस से बचने का एक मात्र उपाय बचाव है इसलिए आप जब भी बाहर निकले तो मास्क या गमछे का प्रयोग अवश्य करें, किसी भी दुकान पर कोई सामग्री लेने से पहले एवं बाद में हाथो को सेनेटाज अवश्य करें तथा कपडे़ एक दिन पहनने के बाद उसको धुल कर एवं प्रेस कर ही अगले दिन उपयोग करें। जिलाधिकारी ने कहा कि पीतल के बर्तन का उपयोग करने से अनेको प्रकार की बिमारियाॅ दूर हो जाती है तथा बताया गया कि पूरे विश्व में भारत एक ऐसा देश है जहाॅ पर अनेक प्रकार की औषधियाॅ, मसाले एवं फल आदि प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध है इसका सही तरिके से उपयोग करने से हम कोरोना जैसी अनेक विमारियांे से बच सकते है। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने की विधि बतायी गयी। एक कप काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले गुरूच (गिलोय नीम के पेड़ वाली) 50 ग्राम या नीम की 5 पत्ती, तुलसी की 5 पत्ती, काली मिर्च 5 दाना, अदरक 25 ग्राम, मुलेठी या पीपर 1 पीस, अजवाईन 5 ग्राम, देशी गुड़ स्वादानुसार (चीनी का प्रयोग वर्जित है) इकठ्ठा कर लें। एक कप काढ़ा तैयार करने के लिए उपरोक्त सामग्री दो कप पानी में धीमी आॅच पर उबाला जाय। जब एक कप पानी बच जाय तो छानकर इसका प्रयोग कर सकते है। यदि फ्लेवर की आवश्यकता है तो नीबू, लेमन ग्रास अथवा चायपत्ती भी प्रयोग कर सकते है। यह काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगो को मास्क एवं सेनेटाइज वितरण किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित लोग उपस्थित रहें।