Mau- शौचालय ना बनने पर एडीओ पंचायत को कड़ी फटकार



जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में समस्त खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।  बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी को स्कूल कायाकल्प पर काम कराने के निर्देश दिए गए,  स्कूल कायाकल्प में कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समस्त विद्यालयों में कराने के साथ ही, जून माह तक हर हाल में स्कूल कायाकल्प  के कार्य पूर्ण हो जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी द्वारा गांव में बन रहे हैं एल0ओ0बी0 शौचालय की समीक्षा की गई , जिसमें अत्यधिक खराब प्रगति पर जिलाधिकारी द्वारा विकास खंड में सबसे खराब प्रगति वाले सचिवों को तत्काल रिपोर्ट के आधार पर चिन्हित किया गया, कई गांव में शौचालय की खराब प्रगति पर संज्ञान में आया कि सचिव गांव में नहीं जाते, ऐसे सचिवों को चिन्हित कर तत्काल एडवसेंट्री देते हुए कार्यवाही करने के निर्दश दिए गए, पीएफएमएस हेतु एनलोबी शौचालय का डाटा आधार कार्ड खाता नंबर सहित उपलब्ध न कराने वाले सचिव को चिन्हित कर मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश गये। जिलाधिकारी  द्वारा खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया ,की वह अपने स्तर से स्वयं प्रतिदिन समीक्षा करें व लापरवाही करने वाले सचिवों के खिलाफ कार्यवाही कर अवगत कराये।

उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी , अन्य लोग उपस्थित रहे।