मऊ --राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ प्रदेश भर में 2014 से नियोजित लंबित मांगों हेतु समय-समय पर ज्ञापन के माध्यम से वह कार्य बहिष्कार या हड़ताल के माध्यम से अपनी मांगों हेतु अनुरोध के साथ ध्यानाकर्षण किया जाता रहा परंतु अधिकारियों द्वारा कार्य बहिष्कार या हड़ताल के समय जो समझौता किया जाता है उसको समय से पूर्व भुला दिया जाता रहा है और अल्प वेतनभोगी संविदा कर्मचारियों के साथ छलावा किया गया जिसके परिणाम स्वरुप अभी तक किसी भी मांग पर सकरात्मक रवैया नहीं अपनाया गया और न ही सम्मानजनक वेतन, दुर्घटना, बीमा डिस्काउंट, चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा समान कार्य, समान वेतन आदि से वंचित रखा गया है ,ऐसे में हमे ये सुविधा प्रदान की जाय , संविदा स्थानांतरण नीति को बहाल किया जाय, निष्कासित कर्मचारियों की वापसी की जाय।
आपको बता दे कि कोविड-19 जैसे महामारी में भी एनएचएम संविदा कर्मचारियों द्वारा अपने भूमिका को निभाते हुए आपदा में अपनी जान जोखिम में डालकर जनसमुदाय की सेवा और प्रदेश का गौरव बढा रहे हैं।

