थाना कोपागंज की पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06.06.20 को 25 हजार-25 हजार के ईनामी अपराधी
1.अंकुर राय पुत्र स्व0 रामदरश राय व
2.मनीष राय पुत्र स्व0 बिपिन बिहारी राय
सहरोज थाना कोपागंज जनपद मऊ को समय करीब 6.00 बजे प्रातः बख्तावरघाट पुल की तरफ से सहरोज आते समय रास्ते में गिरफ्तार कर लिया गया । उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.05.2020 अभि.गण उपरोक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम प्रधान पद के चुनाव की रंजिश को लेकर ग्राम सहरोज के प्रधान प्रतिनिधि श्री योगेश राय व उनके भाइयों को मारा पीटा गया था तथा फायरिंग की गयी थी तथा अभि.गण घर से फरार हो गए थे ।

