आज रघुनाथ पुरा के मैदान में सागर सपोर्टिंग क्लब ने कोरोना से लोगों को जागरूक करने के लिए पांच से सात साल के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल मैच रखा। मैच सिर्फ डायरेक्टर गोल का रखा गया। जिससे सोसल डिस्टेंस का पालन हो सके। सभी खिलाड़ियों ने माक्स पहन रखा था। नन्हें नन्हें खिलाड़ियों ने लोगो को कोविड-19 से बच कर रहने को कहा। इस अवसर पर मुख्यअतिथि वरिष्ठ समाज सेवी हाजी हबीबुल्लाह टांड़वी ने दोनों टीम के कैप्टन को ट्रॉफी व मैडल दे कर सम्मानित किया। टंडवी जी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुवे सभी को कोरोना से बचने के उपाय बताएं, और लोगों से अपील की कि आप सभी माक्स और सोसल डिस्टेंस का पालन करें।
