इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद मऊ के तत्वाधान में 500 मास्क एवं 200 गमछे का वितरण गाजीपुर तिराहा एवं मिर्जाहादीपुरा चौक पर कैंप लगाकर वितरित किया गया। डॉक्टर एस.एन. खत्री सभापति ने कहा कि मास्क लगाना आम जनमानस के लिए बेहद जरूरी है। जब भी घर से निकले बिना मास्क पहने न निकले। उपसभापति एवं प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज मऊ ने कहा कि अभी भी सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंस अति आवश्यक है। बचाव ही कोरोना का निदान है। इस अवसर पर देव भास्कर तिवारी ने अदरक, काली मिर्च, तुलसी पत्ता, दालचीनी, हल्दी, अजवाइन एवं गिलोय डालकर काढ़ा बनाकर पीने के लिए लोगों को प्रेरित एवं जागरूक किया। इस अवसर पर श्री वीरेंद्र इंजीनियर महासचिव, डॉक्टर संजय सिंह अध्यक्ष आई एम ए, श्री अजीत सिंह एडवोकेट, श्री रमाकांत पांडेय, डॉ एस सी तिवारी, श्री हरिद्वार राय एडवोकेट, श्री शमीम अहमद सी ए सहित सभी का वितरण में योगदान सराहनीय रहा।

