मऊ --भारतीय युवा कांग्रेस व एन एस यू आई ने चीन के राष्ट्रपति की तस्वीर जलाकर किया प्रदशॅन व सामानों का बहिष्कार करने की की अपील



 आज बालनिकेतन तिराहे पर एन एस यू आई और भारतीय युवा कांग्रेस के नेतृत्व में चीन द्वारा भारतीय सैनिकों पर धोखे से हमला किए जाने के खिलाफ चीन के राष्ट्रपति की तस्वीर जलाकर चीन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए एवं आम जनता से चीनी सामानों के बहिष्कार करने की अपील की गई। इस अवसर पर एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह, भारतीय युवा कांग्रेस मऊ के सोशल मिडिया प्रभारी गौरव कुमार राय, शशि पांडेय, विजय शर्मा, आनंद कुमार सहित दर्जनों युवा कांग्रेस एवं एन एस यू आई के सदस्य मौजूद थे।