समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री धरमप्रकाश यादव की बेटी बुलबुल का आज इलाज के दौरान सहारा हॉस्पिटल लखनऊ में देहांत होगया।
बुलबुल की आयु 35 वर्ष थी। बुलबुल के पति टी डी महा विद्यालय बलिया में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
स्वर्गीय बुलबुल के सर में एक हफ़्ता पहले दर्द हुआ तो उनको मऊ के फातिमा हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। डॉक्टरों ने बताया के दिमागी बुखार है। 3 दिन तक आराम न मिलने के बाद बुलबुल को लेकर उनके पिता धर्मप्रकाश और माता अंशा यादव ने लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल में दाखिल कराया।
सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टरों में बताया के बुलबुल को ब्रेन ट्यूमर है। कई दिन के डॉक्टरों के प्रयास के बाद आज दिन में बुलबुल इस दुनिया से चली गई। स्वर्गीय बुलबुल के 2 बच्चे है। बेटी की आयु 7 वर्ष और बेटे की आयु 5 वर्ष है।
बुलबुल के देहांत की सूचना मिलते ही हर तरफ सन्नाटा और उदासी छा गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, महासचिव कुद्दूस अंसारी, उपाध्यक्ष नन्हकू राजभर, सदस्य विधान परिषद रामजतन राजभर, पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, नगर अध्यक्ष जहीर सेराज, पूर्व प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी, शिवप्रताप यादव, साधु यादव, मुख्तार हुसैन, सभासद इस्माईल, मास्टर शमीम इत्यादि लोगो कनीलावा अन्य जनपद वासियों ने बुलबुल के देहांत की इस दुखद घड़ी में परिवार को सांत्वना दी और बुलबुल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

