कोपागंज मऊ।प्रवासी मजदूरों को गांव में ही काम मिले इसके लिए कोपागंज ब्लॉक के सभागार में बुधवार को उप निदेशक पंचायत आजमगढ़ राम जिवावन की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों और रोजगार सेवको की बैठक सम्पन्न हुयी। साथ ही ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत बनने वाले सामुदायिक शौचालय का निर्माण के वावत चर्चा किया गया। और गांव में बने शौचालयो हैंडपंप ,अपूर्ण मनरेगा कार्य और अन्य अधूरे पड़े कार्यो की समीझा करते हुए अपूर्ण कार्यो को 30 जून तक पूर्ण करने के लिए ग्राम सचिवों को निर्दश दिया गया।
करोना महामारी के चलते प्रवासी मजदूर लगातार जिले में अपने घर आ रहे हैं।इन्हें अपने गांव में काम नहीं मिल पा रहा है। होम क्वारंटीन की अवधि पूरी करने के बाद भी प्रवासी मजदूर काम की तलाश में भटक रहे हैं। ऐसे में पंचायत राज विभाग ने घर लौटे प्रवासी मजदूरों को उन्हीं के गांव में मनरेगा के तहत रोजगार दिलाने के लिए कोपागंज ब्लॉक सभागार में बुधवार को बैठक हुयी।इस बैठक में ग्राम सभाओ में बनने वाले सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया।योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो दो सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। ग्राम पंचायतों को भूमि चयन का निर्देश दे दिया गया है।ताकि 30 जून तक निर्माण प्रक्रिया भी पूरी हो सके ।साथ ही बाहर से आये प्रवासी मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार देने की वार्ता हुयी है।इसके साथ ही गाँवो में बनने वाले शौचालयों हैंडपंप ,मनरेगा के तहत हुए कार्यो की समीझा भी किया है। जिसने अपूर्ण शौचालयों हैंडपंप का रिबोर आदि अन्य मनरेगा के तहत अधूरे पड़े कार्यो के वावत सचिवों को 30 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक डी डी ओ विजय शंकर राय खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ए डी ओ पंचायत शीत कुमार सिंह ,सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ,सपना सिंह ,शैलेन्द्र सिंह आदि

