टहलने गए युवक की अचानक मौत- Kopaganj



Kopaganj कस्बा के मुहल्ला चंदनपुरा निवासी रामप्रवेश पुत्र रामजन्म 22 वर्षीय युवक कुछ दिन पूर्व मुंबई से आया था। बाहर से आने बाद उसने सीएचसी पर थर्मल स्कैनिग कराई थी। वहां उसे घर में ही रहने की सलाह दी गई थी। होम क्वारंटाइन का समय पूरा होने के बाद वह बुधवार को शहजादी माता मंदिर पर टहलने गया था। इसी बीच वह अचानक गिर गया। साथ टहलने वालों ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही सीएचसी ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि उसको हार्ट की बीमारी थी। एक बार उसे हार्ट अटैक हो चुका था, उसकी दवा चल रही थी।