Mau - प्रतिदिन ब्राह्मण विकास परिषद की नगर इकाई द्वारा हो रहा भोजन वितरण


लाक डाउन में प्रवासी मजदूरों को अपने घर सुरक्षित पहुचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं । कई दिनों से भूखे प्यासे मजदूरों के मुरझाए चेहरे हर चौक चौराहे पर देखने को मिल रहा है । आलम ये है  कि भुखे और प्यासे मजदूरों को किसी भी हाल में अपने घर पहुचने की जल्दी है । लिहाजा जनपद से गुजरने वाले भूखे प्रवासी मजदूरों सहित जनपद के रेहड़ी पटरी पर जीवन यापन करने वाले मजदूरों को कई दिनों से ब्राह्मण विकास परिषद की नगर इकाई द्वारा भोजन वितरण किया जा रहा है । जिससे उनको भोजन मिलने से मिली ऊर्जा से वे अपने गंतव्य तक आसानी से पहुच सकें । तो वहीं फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले भखें न रहें । इसी क्रम में परिषद की नगर इकाई ने नगर के रोडवेज , रेलवे स्टेशन , ओवर ब्रिज के नीचे , बाल निकेतन , भीटी , आजमगढ़ मोड़ , ग़ाज़ीपुर तिराहा पर सड़को पर जीवन यापन करने वाले मजदूरों एवं बसों और निजी वाहनों से अपने घर जा रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन पैकेट वितरण किया ।


     इस बाबत ब्राह्मण विकास परिसद के नगर महामंत्री अजय तिवारी ने बताया कि आज जनपद से गुजरने वाले प्रवासीय मजदूरों सहित शहर के फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले मजदूरों को भोजन वितरण किया गया है । आज एक हजार लोगों के लिए भोजन पैकेट बनाकर वितरण किया गया है । भोजन पैकेट में वेज पुलाव पैक करके दिया गया है । जिसमे ब्राह्मण विकास परिसद के नगर अध्यक्ष डॉ पंकज उपाध्याय , गजेंद्र पांडे , नागेंद्र मिश्रा , प्रशांत पांडेय,  विशाल पाण्डेय , आचार्य रामजी उपाध्याय,  अमन उपाध्याय , अनिकेत उपाध्याय , रूद्र तिवारी , पंकज उपाध्याय , आदि लोगों ने मुख्य भूमिका निभाई ।