प्रदेश सरकार एक नया ऐप लॉन्च कर रही है जिसमें प्रदेश छोड़कर घर आने को मजबूर हुए प्रवासी मजदूरों और स्किल्ड बेरोजगारों को हुनर के मुताबिक काम दिलाने के लिए एप की मदद ली जाएगी। इस ऐप का नाम "सेवा मित्र" है। इस एप की मदद से कोई भी व्यक्ति बढ़ई, बिजली मिस्त्री, प्लंबर, पेंटर समेत 61 प्रकार काम से जुड़े कामगारों को जरूरत के मुताबिक बुला सकता है। इस एप में क्षेत्रवार हर जिले के कुशल श्रमिकों का ब्योरा उपलब्ध होगा।
हालांकि अभी तक जारी की गई सूची में केवल 18 ही जिलों का नाम डाला गया है। हो सकता है इसके बाद की सूची में यह लिस्ट अपडेट की जाए और बचे हुए अन्य जिले भी इसमें शामिल किए जाएं।
कैसे करें आवेदन
सभी प्रवासी मजदूरों को और स्किल्ड बेरोजगारों को इस एप पर पंजीकरण कराना होगा। इसकी प्रक्रिया क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय में शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए sewayojan.up.nic.in पर लॉग इन करना होगा।
कैसे करेगा काम
अगर किसी को इलेक्ट्रीशियन की जरूरत है, ऐप अपने जिला और ब्लॉक का नाम लिखेगा। इसके बाद उसके सामने उसके इलाके के सभी कामगारों की पूरी सूची होगी। तुरंत व्यक्ति उनसे मोबाइल फोन पर संपर्क कर अपना कार्य करा सकेगा। अभी प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग का काम किया जा रहा है। ऐसे प्रवासी श्रमिक जो काम के इच्छुक हैं उनका मोबाइल नंबर, नाम और पता इस एप पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
पंजीकरण के लिए इन दस्तावेज की होगी जरूरत
निशुल्क फार्म सेवायोजन कार्यालय से मिलेगा, दस रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरी, थाना से चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी, तकनीकी दक्षता का प्रमाणपत्र लगाना होगा।
SHARE करें 1000 शेयर हो जाने पर फॉर्म कैसे भरे इसकी वीडियो हम पोस्ट करेंगे

