69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाया स्टे।



लखनऊ: उत्तर प्रदेश परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने रोक लगा दी है। आंसर सीट विवाद को लेकर इलाहाबाद और लखनऊ खंडपीठ में 200 से अधिक याचिकाएं दाखिल की गई थी। जिस पर अशोक भूषण की बेंच ने सुनवाई करते हुए शिक्षक भर्ती पर स्टे लगा दिया। कोर्ट द्वारा इसमें हस्तक्षेप करने से डेढ़ साल से प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक बनने का सपना पाले अभ्यर्थियों में मायूसी छा गई। शिक्षक भर्ती के लिए कॉउन्सिलिंग आज ही से शुरू होनी थी। जिसकों लेकर परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में सुबह से उत्साह का आलम छाया हुआ था। कोर्ट का निर्देश आने के बाद इनके चेहरे लटक गए।
कोर्ट ने अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 1 सप्ताह का समय दिया है। इन आपत्तियों को सरकार यूजीसी के पास भेजेगी। यूजीसी एक विशेषज्ञ कमेटी बनाकर सभी आपत्तियों को निस्तारित करेगी। मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी।