मऊ -- कोविद 19 को लेकर शहर में निगरानी समिति की नियुक्ति प्रत्येक वार्ड में लोगों को जागरूक करने के लिए की गई है इसी क्रम में वार्ड नंबर २५ प्यारे पूरा मऊ के निगरानी समिति की मीटिंग कैसर टेक्सटाइल्स के पुराने मकान में हुई जिसमें पूर्णतः मास्क और लोकडाउन का अक्षरशः पालन किया गया, आपको बता दे कि पिछले दिनों से COVID_१९ के तहत मा०जिलाधिकारी के निर्देशन में शहर के विभिन्न वार्डों में निगरानी समिति की बैठक का सिलसिला जारी है और ऐसी तस्वीर और न्यूज़ भी लगातार मिल रही है परन्तु वार्ड नंबर २५ प्यारे पूरा की मीटिंग वार्ड सभासद अल्तमश अंसारी की अध्यक्षता में हुई जिसमें विशेष तौर पर ये बात देखने में आयी कि LOCKDOWN संबंधित सरकार और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का अक्षरशः पालन इस बैठक में किया गया, बैठक को संबोधित करते हुए वार्ड सभासद अल्तमश अंसारी ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व कोरॉना से जंग लड़ रहा है हमें चाहिए कि सम्पूर्ण सतर्कता बरतें और सरकार,प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन करें
वही सफाई इस्पैक्टर ने WHO के सभी निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि हमें रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहिए उन्होंने काढ़ा तथा अन्य विटामिन युक्त भोजन के साथ साथ सफाई की भी अपील की और बताया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति के वार्ड में आगमन होने पर सूचना हम सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से अधिकारियों या नगर पालिका को देनी होगी जिससे Quarantine के माध्यम से सभी मोहल्ले वासियों को सुरक्षित किया जा सकता है और अन्य निवासियों को इस घातक बीमारी से बचाया जा सकता है , इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष अल्तमश अंसारी,सफाई इसपेक्टर,नामित सभासद सतीश वर्मा, अनवार हसन ,शायर मोइनुद्दीन आमिर,BMC साबरीन,धर्मेन्द्र गुप्ता,फैजान राय,शौकत अली,फिरोज रोनाल्डो,शाहनवाज़ हेडेन , जमादार इश्तेयाक अहमद आदि लोग शामिल रहे

