निगरानी समिति मुन्शीपुरा ने बाटी शिक्षण सामग्री।
कोरोना से बचने के लिए मुन्शीपुरा वार्ड की बैठक पशु हास्पिटल कालोनी स्थित विद्यालय कैम्पस मे हुई ।जिसमे निगरानी समिति के अध्यक्ष वार्ड सभासद खुशहाल सिह के संयोजन मे शिक्षा विभाग ,पुलिस प्रशासन,नगर पालिका परिषद ,स्वास्थ्य विभाग ,आगनबाडी और स्कूली छात्रो के अभिभावको ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर इन्सपेक्टर राम सजन नागर ने कहा कि आप सभी सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन करे।श्री नागर ने बच्चो और अभिभावको को आनलाईन शिक्षण जारी रखने की बात कही।निगरानी समिति मे कोरोना काल बच्चो की पढाई के लिए ई पाठशाला और मिशन पहचान पर ए आर पी चन्द्रधर राय ने प्रकाश डाला जिस पर अभिभावक और बच्चो ने इससे लाभ होने की बात कही।एस आर जो अरविन्द पाण्डेय ने कोरोना काल मे बच्चो का ग्रुप के माध्यम से कैसे पढाई करे।बताया।सारहू चौकी इन्सपेक्टर प्रभाकर जी ने कहा कि पुलिस सभी को डण्डे के बाल पर सोशल डिस्टैन्सिग का पालन नही करा सकती । सभी को स्वयं इसका पालन करना है।इस अवसर पर बच्चो को शिक्षण सामग्री भी वितरित की गयी। एस आर जी अरविन्द पाण्डेय ने मेरी उडान प्रतियोगिता के बारे मे बताया।इस अवसर पर सभासद खुशहाल सिह बडे ने कहा कि कोई बीमार पडे तो उसके साथ सहानूभूतिपूर्वक व्यवहार किया जाए।सफाई इन्सपेक्टर ने कहा कि यदि आपके आसपास कोई बाहर से आए तो इसकी सूचना स्वास्थ विभाग को अवश्य दे।निगरानी समिति की बैठक मे सभासद दुर्गेश सिह,संदीप पाण्डेय,प्रिया,अफसरी,खुशी, अक्सा,खुशबू,स्वाती ,सहित रजिया शिक्षा मित्र सोनम ,आदि सैकडो संभ्रात नागरिक उपस्थित रहे।

