घोसी -- साप्ताहिक बन्दी को लेकर घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में घोसी के उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह को 3 सूत्रीय ज्ञापन दिया एवं उपजिलाधिकारी घोसी के माध्यम से जिलाधिकारी मऊ को भी ज्ञापन दिया, बताते चलें कि घोसी में सदैव बुधवार को साप्ताहिक बन्दी रहती थी जो कि पूर्णतः सफल रहती थी लेकिन माननीय जिलाधिकारी के आदेशानुसार अब यह बन्दी रविवार को कर दी गई है जिससे व्यापारियों के साथ साथ आमजनमानस भी परेशान हैं क्योंकि घोसी के आस पास रहने वाले सभी लोग जानते हैं कि घोसी में बुधवार बन्दी रहती है इसलिए बुधवार को कोई घोसी नहीं आता, जनता एकदम से भर्मित है जिससे सभी व्यापारी मारे जा रहे हैं क्योंकि बुधवार को कोई आता नहीं और रविवार को सभी जगह बंद होने से भी नहीं आता ,अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि रविवार बन्दी होने से कोई भी व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठान सम्बंधित सामानों की खरीदारी करने बाहर नहीं जा पा रहा है क्योंकि सभी जगह मऊ, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर सभी शहर रविवार को बंद रहती है, महामंत्री खुर्शीद खान एवं नौशाद खान ने कहा कि बुधवार बन्दी घोसी के लिए सही है क्योंकि इस दिन सभी व्यापारी बाहर जाकर अपने अपने दुकान सम्बंधित सामान खरीद सकते हैं
ज्ञापन में घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि घोसी में रविवार की बन्दी समाप्त करके व्यापारियों के दर्द को समझते हुए बुधवार की बन्दी अनवरत कर दी जाय
घोसी संघर्ष समिति घोसी के लोग तथा नागरिकगण एवं व्यापारी गण सदैव आपके आभारी रहेंगे , ज्ञापन देने वालों में घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, महामंत्री खुर्शीद खान,नौशाद खान, संगठन मंत्री गोपाल साहनी, नेहाल अख्तर, राजेश जायसवाल सहित सभी लोग मौजूद रहे ।

