उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद मऊ की तरफ से देव भास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज मऊ एवं प्रादेशिक उपाध्यक्ष व जिला कमिश्नर स्काउट के नेतृत्व में बस अड्डा, डीसीएसके मोड़, आजमगढ़ तिराहा, गाजीपुर तिराहा आदि स्थानों पर अखिलेश कुमार चौहान जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट ,राजेश कुमार यादव जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं स्काउट - गाइड द्वारा 250 स्वनिर्मित मास्क का वितरण किया गया। साथ ही साथ जनपद मऊ के मुख्यायुक्त एवं जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ को 250 मास्क, मास्क बैंक हेतु स्काउट के सदस्यों द्वारा प्रदान किया गया। जिन गरीबों, असहायों, ठेला वाले, रिक्शावाले, ऑटो रिक्शा वाले, राहगीर, आदि के पास मास्क नहीं था उनको मास्क उपलब्ध कराया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पाठ पढ़ाया गया और इसके लिए जागरूक किया गया है। प्रादेशिक उपाध्यक्ष श्री देव भास्कर तिवारी ने कहा कि कोरोनावायरस का खतरा अभी भी बना हुआ है। सावधान एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपील के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई। उन्होंने कहा कि घर-घर मास्क तैयार कर लोग अपने आसपास भी वितरित कर सकते हैं। मास्क बनाने में अखिलेश कुमार चौहान जिला प्रशिक्षण आयुक्त एवं राजेश कुमार यादव जिला संगठन आयुक्त का विशेष योगदान रहा। मास्क बांटने में कुमारी अर्पिता, कुमारी रमा , रूद्र प्रताप सिंह, राहुल तिवारी ने भी भरपूर सहयोग किया।
Home
mau
News
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद मऊ ने लोगों को मास्क बांटा और सोशल डिसटेंस के बारे में दी जानकारी।