दिग्विजय सिंह 'देव' नि.प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा उ.प्र. के निर्देशन पर महामहिम राज्यपाल महोदया को जिलाधिकारी महोदय द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट को पत्रक दिया गया।दिलीप कुमार पाण्डेय 'एडवोकेट' नि.जिलाध्यक्ष-समाजवादी छात्र सभा मऊ द्वारा बताया गया कि पत्रक के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में अध्ययनरत गरीब छात्र जिनकी आय 200000 से कम है उसकी सम्पूर्ण फीस माफ हो।
कोरोना महामारी से सुरक्षित रहने हेतु बिना परीक्षा के ही छात्र छात्राओं को प्रोन्नति दी जाए।
सत्र 2020-2021 में प्रवेश लेने वाले गरीब छात्रों को शुल्क में विशेष छूट प्रदान की जाए।
गरीब छात्रों की आर्थिक स्तिथी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कम से कम 1000 रु.की मदद की जाय जिससे वे छात्र मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग कर सके।
समाजवादी छात्र सभा मांग करती है कि लॉक डाउन के दौरान छात्र नेताओं के ऊपर दर्ज फ़र्ज़ी मुकदमों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाय।
ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से दिलीप कुमार पाण्डेय 'एडवोकेट'नि.जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा-मऊ,खुशहाल सिंह बड़े नि.प्रदेश सचिव समाजवादी छात्र सभा उ.प्र./सदस्य न.पा.प,धीरज राजभर नि.जिलाध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग-मऊ/सदस्य न.पा.प,व सूर्यमणि भारती युवा सपा नेता साथ रहे।

