| Advertisement |
![]() |
| मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें |
घोसी संघर्ष समिति घोसी के तत्वावधान में मधुबन मोढ़ पर चाइना में शहीद हुए शहीदों को दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धाजंलि दी गई एवं चाइना के राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया ,घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि भारत एक गुलदस्ता की तरह से है जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, जैसे हर धर्म के फूलों से सजा है, भारत से जो टकराएगा वह चकनाचूर हो जाएगा, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब वहां से आयात निर्यात पर रोक लगे जिससे चीन की आर्थिक स्थिति कमजोर हो, प्रबंधक शेख हिसामुद्दीन ने कहा कि हम भारत वासी मुहतोड़ जबाब देंगें क्योंकि आज हमें अपने भारत पर गर्व है कि इतना मजबूत भारत है कि हर सैनिकों के शहीद होने का बदला लिया जाएगा,हरेंद्र चौरसिया ने कहा कि पहले आयात निर्यात पर रोक लगे और सभी सामान जो चीन से आते हैं उसकी मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही कराई जाय ,अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने अपने सभी साथियों के साथ सभी शहीदों को दो मिनट का मौन रखा सबकी आंखों में अपने शहीदों के प्रति आंसू थे लेकिन गमगीन होते हुए भी उन मातायों को धन्यवाद दिया जिसनें ऐसे वीर सपूत पैदा किये, आज हम सबकी रक्षा सीमा पर लड़ने वाले जवान कर रहें हैं उन सभी जवानों एवं अपने देश के लिए हम सभी हर जाति, मजहब तोड़कर सदैव तत्पर हैं ,घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, शेख हिसामुद्दीन, सुदर्शन कुमार, नौशाद खान ,राजेश जायसवाल, जय वर्मा, हरेंद्र चौरसिया, राजेश साहनी, शेख सलाउद्दीन, सहित सभी सदस्य गण मौजूद रहे,


