| Advertisement |
![]() |
| मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें |
चिरैयाकोट --पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के नेतृत्व में थाना चिरैयाकोट पुलिस औसतपुर से, सेल्समैन हत्या मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 108/20 धारा 302 भादवि व 3(2)5 एससीएसटी एक्ट में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त राजकुमार यादव उर्फ मुन्ना यादव पुत्र दूधनाथ निवासी बसगित थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मृतक राजेन्द्र राम व मैं देशी शराब की दुकान सरसेना में सेल्समैन का काम करते थे। इस दौरान वहीं की रहने वाली एक महिला से मेरा प्रेम-सम्बन्ध स्थापित हो गया था, वहीं पर हम दोनों अक्सर खाते-पीते थे। मृतक राजेन्द्र राम की नियत उस महिला के प्रति खराब हो गयी थी। इस बात को लेकर मैने उसको बहुत समझाया बुझाया लेकिन वह नही माना तथा लाकडाउन के दौरान कुछ पैसा मैने शराब इधर-उधर करके कमाया था उस पैसे में मृतक अपना हिस्सा मांग रहा था। इन बातों को लेकर मेरा, मृतक से कहासुनी हुयी थी। उसी दिन शाम को जब मृतक राजेन्द्र ठेके से उठकर सरसेना बाजार की तरफ जाने लगा तो मैने उसका पीछा किया कुछ दूर जाकर मेन सड़क पर उसको मैने रोका व बात करते हुये सरसेना ठाकुर बस्ती की तरफ जाने लगा। इस दौरान उक्त बातों को लेकर हम दोनों में कहासुनी होने लगी जिस पर मैं गुस्से में आकर वहीं पास पड़ी एक ईंट उठाकर उसके सर पर मार दिया जिस पर वह वहीं गिर गया जिसको मैं खींचकर तालाब के पास झाड़ियों में ले गया तथा उसी ईंट से उसका चेहरा कूच दिया तथा ईंट वहीं तालाब में फेंक दिया


