चीन द्वारा निर्मित कोई भी वस्तु ना खरीदे, मोबाइल में चाइना एप ना रहे

  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हाल में चीन द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले के विरोध में जिले के 6 नगरों में एक साथ चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन कर विरोध जताया था इसी क्रम में अब विद्यार्थी परिषद ने सोशल मीडिया के द्वारा Boycott Made in china अभियान चल रहा है जिसमें चाइना द्वारा निर्मित कोई भी वस्तु न खरीदे एवं किसी भी मोबाइल में चाइना एप्प ना रहे इन विषयो को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय है इसी क्रम में विद्यार्थी परिषद संगठन मंत्री वीर प्रताप जी कहा है कि हम बॉर्डर पर लड़ने जाएं यह जरूरी तो नहीं लेकिन हम घर पर रहकर अपने मोबाइल से चीनी ऐप को डिलीट कर एवं दूसरों के मोबाइल से डिलीट करा कर चाइना को आर्थिक रूप से कमजोर करने की भूमिका तो निभा सकते हैं एवं इस आंदोलन को आगे बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले जिला सोशल मीडिया प्रमुख शुभम जी ने बताया कि जिले की प्रत्येक कॉलेज इकाई भी इन बिंदुओं को लेकर सक्रिय है एवं अपने मित्र मंडली गांव में रहने वाले सभी लोगों के मोबाइल से चाइना के ऐप को डिलीट करने के लिए आग्रह किया जा रहा है एवं उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में जल्द से जल्द जिले भर के मोबाइल में से चाइना ऐप डिलीट कर जल्दी चाइना को एक आर्थिक चोट पहुंचाने की भूमिका विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निभाएंगे