मऊ-- समाजवादी युवजन सभा ने अघोषित विद्युत कटौती के संबंध में अधिशासी अभियंत को ज्ञापन सौंपा

Advertisement
मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें

  समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को विद्युत कटौती के संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा, आपको बता दें कि वर्तमान समय में पूरा देश कोरोना कोविड-19 वैश्विक महामारी से जूझ रहा है जिससे देश और प्रदेश  की न केवल अर्थव्यवस्था अपितु लोगों का सामाजिक जीवन एवं संपूर्ण व्यवस्था काफी प्रभावित हो रही है इस वैश्विक महामारी के दौरान पूरे देश में लॉक डाउन की स्थिति है लोगों को काम धंधा चौपट हो रहा है जिसका  प्रभाव प्रदेश के गरीबों , किसानों, छोटे व्यापारियों, छात्रों लोगों तथा मजदूरों पर इसका प्रभाव पड़ रहा है ऐसे में विद्युत कटौती भी अपना रंग दिखा रही है ऐसे में बख्तावर गंज क्षेत्र के अन्तर्गत अघोषित विद्युत कटौती के कारण किसानों, छोटे व्यापारियों, छात्रों बीमार लोगों तथा मजदूर आदमी को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है एवं स्कूल बंद होने के कारण बच्चे घर पर रहकर पढ़ने को मजबूर हैं ऐसे में बिजली कटौती एक बहुत बड़ी बाधा का कारण बन रही है