सैनिक सम्मेलन और अपराध समीक्षा गोष्ठी की बैठक हुई सम्पन्न

Advertisement
मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें

      पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुये सैनिक सम्मेलन/अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित सभी से समस्याओं के बारे पूछा गया तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान विभिन्न बिन्दु खासतौर से भूमि विवाद, साम्प्रदायिक विवादों के चिन्हीकरण एवं कृत कार्यवाही, भूमि विवादों के चिन्हीकरण एवं कृत कार्यवाही, लम्बित विवेचनाओं, सीएस/एफआर, गैंगेस्टर के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, जनशिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, अपराध कार्य प्रणाली ब्यूरो की प्रगति, जगन्नाथ यात्रा/श्रावण मास की तैयारियों, टाप 10/सक्रिय अपराधियों इत्यादि के सम्बन्ध में गहन समीक्षा की गयी तथा निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये-
 1. कोरोना महामारी के दृष्टिगत कांवरियां संघ द्वारा कांवण यात्रा न निकालने का निर्णय लिया गया है, इस निर्णय का प्रचार-प्रसार करते हुये जनमानस को अपने घरों में ही पूजा-अर्चना करने हेतु जागरुक करें।
 2. सोमवार के दिन मंदिरों पर भीड़-भाड़ न होने पाये।
 3. सभी अपने-अपने क्षेत्र के पुजारियों की गोष्ठी अवश्य कर लें।
 4 . पासपोर्ट की जांच निर्धारित 07 दिवस में अवश्य कर लें।
 5. समस्त थाना प्रभारी थानों पर समय 10ः30 से 13ः30 बजे तक जनसुनवाई अवश्य करें।
 6. जनता/जनप्रतिनिधियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें।
 7. लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण जल्द से जल्द करें।
 8. पोक्सो एक्ट के अभियोंगों की विवेचना निर्धारित 60 दिवस में पूर्ण कर न्यायालय प्रेषित करें।
 9 . भूमि/साम्प्रदायिक रजिस्टर नये प्रारुप में बनाकर संपूर्ण डिटेल अंकित करें।
 10. बाढ़ के मौसम को देखते हुये सभी लोग गोताखोरों व बाढ़ प्रभावित ग्राम प्रधानों से मोबाइल नम्बर का आदान-प्रदान करते हुये संपर्क बनायें रखें।
 समस्त थानों पर एक 11-मोटरसाईकिल दस्ते का गठन करें जो थाना क्षेत्र में घूमकर रैंडम चेकिंग करेंगे।
 12 . अपराध/अपराधियों के दृष्टिगत नये बैरियर प्वांइट चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करें।
इस दौरान समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी, एलआईयू प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त शाखा प्रभारी आदि उपस्थित रहे।