यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित बच्चों को एक और अवसर दिया गया है। जो अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से प्रायोगिक परीक्षा नहीं दे सकें हैं, वो 9 व 10 जून को प्रैक्टिकल में शामिल हो सकते हैं। सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि 9 व 10 जून को जिला मुख्यालय पर राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में होने वाली प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने के लिए छूट हुए अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया जाएगा।
ऐसे सभी छात्र-छात्राएं अपने जिला विद्यालय निरीक्षक से संपर्क कर उनके द्वारा मुख्यालय स्तर पर निर्धारित केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा में सम्मिलित हों। गौरतलब है कि कई अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई थी तो कई अन्य हाईकोर्ट के आदेश पर लिखित परीक्षा में शामिल होने के कारण प्रायोगकि परीक्षा नहीं दे सके थे।
