दिल्ली BJP अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी की छुट्टी, आदेश कुमार गुप्ता को मिली जिम्मेदारी



भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की पार्टी ने मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की जगह आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली BJP का अध्यक्ष बनाया है. बता दें कि मनोज तिवारी को 2016 में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने दिल्ली की हार के तुरंत बाद इस्तीफा देने की पेशकश की थी, लेकिन विकल्प नहीं मिलने तक इसे जारी रखने के लिए कहा गया था.

पार्टी अध्यक्ष पद से छुट्टी के बाद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा, 'भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला उसके लिये सभी कार्यकर्ता,पदाधिकारी,व दिल्ली वासियों का सदैव आभारी रहूंगा. जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना. नये प्रदेश अध्यक्ष भाई आदेश गुप्ता जी को असंख्य बधाइयां