मऊ-- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के आह्वान पर आम आदमी पार्टी मऊ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित करते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री से इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देने की मांग की है
1- देशभर में लॉक डाउन के कारण अभिभावक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं लोगों को परिवार चलाने का संकट है ऐसे में बच्चों की 3 माह (अप्रैल, मई, जून) की फीस माफ की जाय । निजी स्कूल हर वर्ष फायदे में रहते हैं ऐसे में पूर्व की बचत से निजी स्कूलों के टीचर व अन्य कर्मचारियों को पूरी सैलरी दी जाए |
2- प्रदेश के सभी निजी स्कूलों में NCERT का पाठ्यक्रम की किताबों द्वारा ही पढ़ाया जाए।
3- छोटे बच्चों की ऑनलाइन क्लास पर रोक लगाई जाए क्योंकि यह सिर्फ फीस वसूलने का माध्यम है इससे बच्चों का कोई भला होने वाला नहीं है।
4- सभी निजी स्कूलों में अभिभावक संघ का गठन किया जाए बिना अभिभावकों की सहमति से प्रतिवर्ष फीस बढ़ाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।
5- बच्चों से एक ही विद्यालय में प्रतिवर्ष रिएडमिशन फीस पर रोक लगाई जाए।
6- निजी स्कूलों के 3 वर्ष की बैलेंस शीट की जांच हो
प्रदेश में कोरोना वायरस पर जब तक पूरी तरह से नियंत्रण ना हो जाए तब तक स्कूलों को खोलने पर रोक जारी रखी जाए। अन्य पदाधिकारियों ने अपने घरों से सरकार को आकर्षित करते हुए होर्डिंग लेकर प्रदर्शन किया
इस अवसर पे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र राणावत, एहतेशाम अहमद, खुर्शीद खान,महफुज अहमद,राम छबिला साहनी, आदि लोग उपस्थित रहे।

