गम्भीर बीमारी के इंतजार में मऊ जिले के घोसी नगर के वार्ड नम्बर 15 बड़ागांव


घोसी -- गम्भीर बीमारी के इंतजार में मऊ जिले के घोसी नगर के वार्ड नम्बर 15 बड़ागांव में शनिवार को आदर्श नगर पंचायत घोसी के द्वारा नाला की तो साफ सफाई की गई लेकिन अमूमन गंदे कचरे को वहीं सूखने के लिए छोड़ दिया जाता है और न ही उस पर चुना का छिड़काव किया गया। जिसके कारण आने जाने वाले को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और लोगों की बाइक, साईकिल के टायर में लगकर काफी दूरी तक गंदगी फैल रही है। इस साफ सफाई में आदर्श नगर पंचायत की काफी लापरवाही दिखी और इस गंदे कचरे को कर्मचारियों ने साफ सफाई की लेकिन हाजी जावेद अख्तर के मकान से लेकर पुलिया तक कचरे को उसी तरह छोड़ दिया गया जो बिल्कुल गंदगी और बदबू कर रहा था और आज यह भी देखा गया कि इसी कचरे को जानवर भी खाते हुए नज़र आए। और गंदगी को फैलाते नजर आये, जल्द से जल्द इस गंदे कचरे को हटाया जाय, नहीं तो बीमारी के साथ साथ गम्भीर हादसे भी हो सकते हैं ं