यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज हो गई है।



लखनऊ. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज हो गई है। यूपी कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अजय कुमार लल्लू को गैरकानूनी ढंग से जेल भेजने के खिलाफ पार्टी महाअभियान चलाएगी। हम गांव-गांव हर गरीब की झोपड़ी तक अपनी बात ले जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सदस्य विधान परिषद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त हैं और उप मुख्यमंत्री पतंगबाजी में लगे हैं।

यह है मामला
अजय कुमार लल्लू श्रमिकों को कांग्रेस कीबसों से भेजे जाने केविवाद मामले में जेल में हैं। उन्हें 20 मई को आगरा में अवैध रूप से धरना-प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तारकिया गया था। पहली बार उन्हें इसी दिन जमानत मिल गई थी। हालांकि उसके तुरंत बाद लखनऊ पुलिस ने उन्हें दूसरे केस में पकड़ लिया था। उन पर आरोप है कि बसों के कागजों में फर्जीवाड़ा किया गया है।