Mau- संदिग्ध परिस्थियों में मुम्बई से आये वृद्ध की मौत, मचा हड़कंप।


   मऊ के मुंशीपुरा मोहल्ले में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गयी । बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिन पहले यह 65 वर्षीय वृद्ध मुम्बई से अपने जनपद आया हुआ था । मौत की खबर सुनते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । स्वास्थ्य विभाग मृत व्यक्ति का कोरोना की जांच करेगा जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वृद्ध की मौत किन परिस्थियों में हुई थी ।


    इस बाबत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि 65 वर्षीय वृद्ध जो मुंशीपुरा का निवासी है अभी कुछ दिन पहले ही जनपद आया था ।  जनपद में आने के बाद इनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी । लेकिन कोरोना का कोई लक्षण सामने अभी देखने को नही मिल रहा है । लेकिन फिर भी एहतियात के लिए मृत व्यक्ति का कोरोना जांच की जाएगी । जैसी रिपोर्ट आएगी उसी आधार पर इनके परिजनों का भी सेम्पल लेने और क्वारेन्टीन करने की कवायद की जाएगी ।