मधुबन -स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं. 15 स्थित शहीद स्मारक परिसर में शुक्रवार को कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए थाना के एसएसआई भगत सिंह की अध्यक्षता में गणमान्य लोगों की बैठक हुई। इसमें कोरोना वायरस से बचाव के लिए लाकडाउन का पालन के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई। एसएसआई श्री भगत ने कहा कि सभी की सुरक्षा के लिए पुलिस दिन-रात लगी हुई है। ऐसे में कोरोना नामक अदृष्य वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बिमारी से जंग जीतने के लिए सभी को लाकडाउन का पालन करते घरों में रहना होगा। तभी कोरोना हारेगा और देश जीतेगा। इस अवसर पर विजयशंकर यादव, भाजयुमो के जिला महामंत्री व व्यापार मंडल के अध्यक्ष बब्लू ठठेरा, जितेंद्र मल्ल, राजकुमार यादव, परमात्मा सिंह, जितेंद्र यादव, अरविंद कुमार यादव, अशोक मौर्य, पल्लू पांडेय, सुनील कुमार सरोज, रामजियावन पाल, शिवनारायण मल्ल, सोनू गुप्ता, संतोष गुप्ता आदि लोग सोशल डिस्टेंस के साथ उपस्थित रहे।

