सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने निभाया घोसी लोकसभा सांसद अतुल राय के वादे को ,मऊ। घोसी लोकसभा के सांसद अतुल राय द्वारा किए गए वादे के अनुसार सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने ट्रेन दुर्घटना के दौरान अपना दोनों पांव गंवा चुके अभिषेक पाण्डेय को इस वर्ष के लिए दवा खर्च का पूरा भुगतान किया। साथ ही कहा कि, सांसद जी के निर्देशानुसार जब अभिषेक का शरीर कृत्रिम पैर लगाने योग्य हो जायेगा, तो देश के सबसे बड़े चिकित्सकीय संस्थान से उनका पैर लगवाया जाएगा। घोसी लोकसभा के सांसद अतुल राय के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि गोपाल राय द्वारा किए गए इस पुण्य के कार्य की लोगों द्वारा काफी सराहना किया जा रहा है। सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने पीड़ित अभिषेक पाण्डेय के परशपुरा स्थित आवास पहुंचकर सांसद अतुल राय द्वारा किए गए वादे को निभाया। सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने बताया कि उनके द्वारा लॉक डाउन के दौरान हजारों बेसहारा लोगों की मदद किया गया है। साथ ही साथ वे आगे भी ऐसे ही लोगों की मदद के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध हैं।
ट्रेन दुर्घटना के शिकार अभिषेक पाण्डेय के दवा का उठाया गया खर्च।

