आतंकवाद विरोधी दिवस मनाये जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस लाईन/थानों पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा समय 11.00 बजे शपथ दिलायी गयी कि,
"हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं।"इस दौरान पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं के प्रभारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

